रघुनाथपुर : प्रखंड के राजपुर मोड़ पर शुक्रवार को विशेष मास्क जांच अभियान चलाया गया. जिसमें मास्क नहीं पहनने के एवज में 42 लोगों का चालान काटा गया.
बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए रघुनाथपुर सीओ अशोक कुमार मिश्रा द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ द्वारा राजपुर मोड़ पर आते-जाते लोगों को रोककर मास्क की जांच की गई. जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले 42 लोगों का चालान काटा गया.
0 टिप्पणियाँ